फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   salary has not paid to samvida karmi in banda

मेडिकल कालेज संविदा कर्मियों की आयुक्त से गुहार, पांच माह से वेतन नहीं, तीन माह के वेतन में कटौती

Tue, 21 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
salary has not paid to samvida karmi in banda
बांदा में राजकीय मेडिकल कालेज में आउटसोर्सिंग (संविदा) पर कार्यरत सवा सैकड़ा से ज्यादा महिला-पुरुष कर्मी पांच माह से वेतन न मिलने और तीन माह के भुगतान हो चुके वेतन में कटौती के विरोध में लगातार उच्चाधिकारियों की डयोढ़ी पर दस्तक दे रहे हैं। सोमवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर अपनी फरियाद सुनाई। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य और सेवा प्रदाता कंपनी पर मनमानी के आरोप लगाए। मंडलायुक्त ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

यहां स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में लगभग 125 संविदा कर्मचारी हैं। ये कई वर्षो से कार्यरत हैं। ये कर्मी मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर सहित बांदा, कानपुर, इटावा, आजमगढ़ फर्रुखाबाद, प्रयागराज, झांसी, फतेहपुर और मध्य प्रदेश के दतिया आदि जनपदों के हैं। मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में कहा सेवा प्रदाता कंपनी बहुत कम वेतन दे रही है। साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलता।
विज्ञापन

वेतन समय से नहीं दिया जाता। पिछले पांच माह के बकाया वेतन में प्रधानाचार्य ने तीन माह का वेतन भुगतान कराया है। इसमें 8 हजार से 10 हजार रुपये तक की कटौती कर दी गई है। सभी संविदा कर्मचारियों का लगभग 30 लाख रुपये कम भुगतान हुआ है। नए वेतन के अनुसार भी भुगतान नहीं किया जा रहा। संविदा कर्मियों ने यह भी कहा कि तीन माह के दिए जा चुके वेतन में अब उनसे रिकवरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने कहा कि अपनी यह फरियाद वह लगातार उठा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और संबधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया लेकिन उन्हें कोई न्याय नहीं मिल रहा। संविदा कर्मियों ने बताया कि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इस मामले में मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य को कार्रवाई के निर्देश दिए है। ज्ञापन देने वाली संविदा कर्मियों में रामजी, अभय सिंह, राजेंद्र, खुर्शीद अहमद, पंकज मिश्रा, रमेश कुमार, अनीता सिंह, दिव्या पटेल, मुस्कान, रिंकी, विमला, कंचन राजपूत, हिना, गायत्री साहू, सुषमा साहू, गीता, शारदा यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed