फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Salary and allowances should not mean that they fight elections

वेतन-भत्ते से न हो मतलब वही लड़ें चुनाव

Sat, 12 Feb 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Salary and allowances should not mean that they fight elections
गोष्ठी को संबोधित करते एडीआर/यूपी इलेक्शन वाच कोआर्डिनेटर अनिल शर्मा। - फोटो : BANDA
बांदा। मतदाता एकजुट होकर संसद में ऐसा कानून बनवाएं जिसमें सच्चे जन प्रतिनिधियों को वेतन, भत्ते और पेंशन तथा निधियों के बजाए सिर्फ जनता की सेवा में रुचि हो। राजनीति में बढ़ते बाहुबल और धनबल को खत्म करने के लिए दागियों का राजनीति से पत्ता साफ करना जरूरी है। यह बात एडीआर एवं यूपी इलेक्शन वाच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चुनाव सुधार एवं युवा संवाद गोष्ठी में प्रदेश कोआर्डिनेटर अनिल शर्मा ने कही।
विज्ञापन

राजा देवी डिग्री कालेज सभागार में आयोजित गोष्ठी में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित हुए कि दागियों को राजनीति से हटाया जाए और सच्चे समाजसेवियों को लाया जाए। उन्हें वेतन, भत्ते, पेंशन और निधियों से कोई मतलब नहीं होना चाहिए। जब कोई आर्थिक फायदा नहीं मिलेगा तो दागी अपने आप चुनाव से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन

एक अन्य पारित प्रस्ताव में कहा गया कि मतदान में अगर नोट जीते तो उस क्षेत्र में दोबारा चुनाव हों। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा.संतोष तिवारी ने कहा कि बेहतर प्रत्याशियों के लिए नोटा बेहतर विकल्प है। एडीआर प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अधिवक्ता आनंद सिन्हा ने कहा कि युवाओं को तय करना होगा कि वह अच्छे और सच्चे प्रत्याशी के साथ हैं या दागी या बाहुबली के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जनपद के कई ऐसे नेताओं की मिसालें पेश कीं जो 10-20 या 30 हजार रुपये में ही चुनाव लड़कर जीत लेते थे। गोष्ठी को बीएड विभागाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी, जिला एडीआर कोआर्डिनेटर सचिन चतुर्वेदी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन डा.कुलदीप यादव ने किया। अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, अंकित मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed