फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sajid got negative by giving doctors flowers

निगेटिव हुए साजिद को डाक्टरों फूल देकर किया विदा

Sat, 11 Apr 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sajid got negative by giving doctors flowers
पॉजिटिव से निगेटिव हुए जमाती को मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज होने पर फूलों का गुच्छा देकर विदा करते - फोटो : BANDA
बांदा। पहली रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए जमाती साजिद अली (45) की लगातार दो अन्य रिपोर्टें निगेटिव आने के बाद शनिवार की शाम उन्हें मेडिकल कालेज से छुट्टी दे दी गई। प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव, सीएमओ डा. संतोष कुमार सहित डाक्टरों की टीम ने उन्हें विदा करते समय फूलों का गुच्छा दिया और खुशी जताई।
विज्ञापन

साजिद पहली अप्रैल से मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में थे। पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बाद में दो आई रिपोर्ट निगेटिव मिलीं। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि मेडिकल कालेज के बाद अब वह कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए विशेष क्वारंटीन कक्ष में रहेंगे। यहां उनके परिजन भी हैं। उधर, साजिद के अति वृद्ध पिता और माता को शनिवार को मेडिकल कालेज लाकर उनका सैंपल लिया गया है। उसे जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed