फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sadke sannte me doobi, 35 ghane ka curfew

सड़कें सन्नाटे में डूबीं, 35 घंटे का कर्फ्यू शुरू

Sat, 17 Apr 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
sadke sannte me doobi, 35 ghane ka curfew
sadke sannte me doobi, 35 ghane ka curfew - फोटो : BANDA
बांदा। एक वर्ष के बाद आम लोगों को फिर लॉकडाउन से रूबरू होना पड़ा। शनिवार को रात 8 बजे से प्रदेश सहित चित्रकूटधाम मंडल में भी 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया। यह सोमवार को सुबह 7 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

कर्फ्यू शुरू होते ही मंडल मुख्यालय की सड़कों पर पुलिस और प्रशासन के अफसरों की गाड़ियों के हूटर गूंजने लगे। डीएम आनंद कुमार सिंह ने शासनादेश का हवाला देकर अपने जारी आदेश में कहा कि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं/पोलिंग पार्टियों/स्वास्थ्य सेवाओं/सफाई आदि से जुड़े कर्मियों को ही छूट मिलेगी। जिला स्तर पर अगिभनशमन विभाग द्वारा नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत के साथ सफाई का विशेष अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन/फागिंग की जाएगी। उधर, शनिवार को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी शासनादेश में कहा गया कि कर्फ्यू के दौरान उद्योगों, फार्मास्यूटिकल और दवा, सैनिटाइजर बनाने वाले उद्योगों को चलाने की अनुमति होगी। इनके कर्मचारी आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

शासनादेश में कहा गया कि शनिवार व रविवार को कर्फ्यू के दौरान शादी समारोह में बंद स्थानों पर 50 व्यक्ति और खुले स्थानों पर 100 व्यक्ति मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर उपयोग सहित गाइडलाइन का पालन करते हुए शामिल हो सकेंगे। अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति के शामिल होने की अनुमति दी गई है। प्रेस में प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया को पास के आधार पर अनुमति होगी। एनडीए व अन्य परीक्षाओं में प्रोटोकाल का अनुपालन होगा। परीक्षार्थी व उम्मीदवार का आईडी कार्ड पास के रूप में मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में उमड़े लोग
बांदा। 35 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा ने शनिवार को बाजार की बल्ले-बल्ले कर दी। भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े और जमकर खरीदारी की। बाजार में अफवाहों का यह बाजार भी गरमाया रहा कि कर्फ्यू अवधि बढ़ सकती है। इससे लोगों ने और ज्यादा जरूरी चीजों का स्टाक जुटा लिया। दुकानदारों ने भी आपदा को अवसर में बदलते हुए जमकर कारोबार किया। पान गुटका की बिक्री सिर चढ़कर बोली। भीड़ के रूप में उमड़े खरीदारों ने मास्क भी नहीं लगाया। सोशल डिस्टेंसिंग तो दरकिनार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed