{"_id":"6595a36985b4177d000ff1d0","slug":"rs-4012-crore-approved-for-construction-of-badausa-pauhar-road-banda-news-c-212-1-sknp1008-5852-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बदौसा-पौहार सडक़ मार्ग निर्माण को 40.12 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बदौसा-पौहार सडक़ मार्ग निर्माण को 40.12 करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
नरैनी। अर्से से खराब पड़े बदौसा-पौहार सडक़ मार्ग के अब दिन बहुरेंगे। क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से शासन ने जर्जर सडक़ निर्माण के लिए 40.12 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद से भेट कर जीर्ण-शीर्ण बदौसा-पौहार सडक़ मार्ग के निर्माण की मांग की थी। बताया था कि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 35 झांसी-मिजापुर से निकलकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को जोड़ता है। 14.700 किलो मीटर लंबे मार्ग में 80 फीसदी हिस्सा बुरी तरह से जर्जर हो गया है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।
आवागमन में खासी दिक्कते हो रही है। शासन ने क्षेत्रीय विधायक के मांग को गंभीरता से लेते हुए सडक़ निर्माण को हरी झंडी देते हुए 40 करोड़ 12 लाख 94 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदशन कर दी है। साथ ही 10 करोड़ तीन लाख 23 हजार की पहली किस्त जारी कर दी गई है। क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने शासन द्वारा बदौसा-पौहार सडक़ मार्ग निर्माण को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिलने सहित पहली किस्त जारी होने पर शुक्रिया अदा किया है। कहा कि अब जल्द सडक़ का निर्माण शुरू होगा।