फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rs 3.28 crore fine imposed on stone quarry operator

Banda News: पथरी खदान संचालक पर 3.28 करोड़ रुपये का जुर्माना

Tue, 18 Mar 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rs 3.28 crore fine imposed on stone quarry operator
बांदा। सदर तहसील के पथरी मौरंग खदान संचालक पर मंगलवार को जिलाधिकारी ने 3.28 करोड़ रुपये का जुर्माना किया है। पूर्व में जब राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने खदान में जांच की थी तो 36518 घन मीटर अवैध खनन मिला था। संचालक ने सीमा निर्धारण के पिलर भी नहीं लगाए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर संचालक को एक माह अंदर जुर्माना जमा करने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जे.रीभा के निर्देश पर एसडीएम सदर और खनिज अधिकारी ने राजस्व कर्मियों के साथ पथरी खदान की जांच की थी। जांच रिपोर्ट के मुताबिक खनन क्षेत्र में अनियमितता मिली। बताया गया कि पट्टाधारक ने स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर 36518.75 घन मीटर मौरंग का अवैध खनन किया है। इस अनियमितता पर जिलाधिकारी ने तीन करोड़ 28 लाख 66 हजार रुपये 875 जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed