फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rs 30 lakhs extorted from medical officer by showing someone else's plot

Banda News: दूसरे का प्लाॅट दिखाकर चिकित्साधिकारी से हड़पे 30 लाख रुपये

Sun, 30 Jun 2024 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rs 30 lakhs extorted from medical officer by showing someone else's plot
बांदा। किसी दूसरे का प्लाट दिखाकर चिकित्साधिकारी से 12 लाख रुपये और 18 लाख 60 हजार रुपये चेक के माध्यम से ले लिए। जब वह प्लाॅट पर निर्माण कराने पहुंचे तो वास्तविक मालिक ने आकर मना किया और फ्राड होने की बात कही। चिकित्साधिकारी ने एएसपी से प्रकरण की शिकायत की। एएसपी के आदेश पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी जय प्रकाश साहू ने बताया कि वह मौदहा सीएचसी में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। शहर के आवास विकास निवासी सूरज सिंह अपने साथ एचएल इंटर काॅलेज के पास के निवासी लोकेद्र प्रताप सिंह, कामतानाथन द्विवेदी व अरुणा देवी आए। लोकेद्र ने बताया कि उसका प्लाॅट इंदिरा नगर सहकारी समिति दीपशिखा काॅलाेनी में है।
विज्ञापन

लोकेंद्र की शादी होनी है। इस कारण पैसे की जरूरत है। चिकित्साधिकारी ने बताया कि वह उनके झांसे में आ गए। मौके पर जाकर प्लॉट देखा। लोकेशन अच्छी होने पर उसने 12 लाख रुपये नकद दिए और रजिस्ट्री में चेक द्वारा 18 लाख 60 हजार रुपये दिए। चेक बैंक में क्लियर नहीं हो सका। इस पर उसने दूसरे माध्यम से पैसा भेज दिया। जब वह प्लाॅट में कब्जा करने पहुंचा तो वह प्लाॅट दूसरे का निकला। उसने कई बार पैसा वापस करने के लिए कहा लेकिन उसका पैसा वापस नहीं हुआ। पीड़ित की तहरीर पर एएसपी के आदेश पर कोतवाली में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed