फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rose between rich and idols

गुलाब और अबीर के बीच प्रतिमाएं विसर्जित

Wed, 12 Oct 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 12 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rose between rich and idols
बबेरू में विसर्जन के लिए जा रही दुर्गा प्रतिमाओं का जुलूस। - फोटो : अमर उजाला

बबेरू/अतर्रा। हवन-पूजन के साथ पंडाल आयोजकों ने देवी प्रतिमाएं विसर्जित की। गुलाब की पंखुड़ियां और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर युवक नाचे-थिरके। देवी भक्त मां के जयकारे लगाते रहे।

विज्ञापन


बबेरू में स्थापित 28 देवी प्रतिमाएं नगर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान में मढ़ी दाई परिसर में इकट्ठा हुईं। यहां से आम चौराहा होते हुए जुलूस विसर्जन को रवाना हुआ। केंद्रीय दुर्गोत्सव समिति संरक्षक सूर्यपाल यादव व भाजपा नेता डीडीसी सुधीर कुशवाहा ने प्रतिमाओं की आरती उतारी। विधायक विशंभर सिंह यादव व कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन गौरव यादव ने देवी भक्तों को प्रसाद बांटा।
विज्ञापन


अतर्रा रोड घसिला तालाब में प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव, क्षेत्राधिकारी सत्यवीर सिंह, नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी पीके सिंह पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभाले रहे। केंद्रीय दुर्गोत्सव समिति प्रबंधक शिवविलाश शर्मा, अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, महामंत्री सुधीर कुमार अग्रहरि, गुलाब उपाध्याय, शिवशंकर गुप्ता, महेश चौरसिया, अनिल, मुन्ना सिंह आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतर्रा में लगभग सौ देवी प्रतिमाएं नगर भ्रमण व गौराबाबा धाम में परिक्रमा के बाद केन नहर में की विसर्जित की गईं। एडीएम गंगाराम गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह, एसडीएम अरविंद कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष केपी दुबे समेत पुलिस व पीएसी मुस्तैद रही। गौरतलब है कि पिछले वर्ष विसर्जन के दौरान यहां भारी बवाल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed