फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   rom in-laws harassmentangry woman ate poison

Banda: ससुरालियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला ने खाया जहर, भाई समेत दो लोगों को लाठी से पीटा, जांच शुरू

Wed, 28 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Updated Wed, 28 Jun 2023 12:48 AM IST
सार

आमना की मां का कहना है कि उसके पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। किसी तरह से मजदूरी करके उसकी शादी की गई थी। ससुराली दहेज को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते हैं।

विज्ञापन
rom in-laws harassmentangry woman ate poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में करीब 20 दिन पहले बेटी को जन्म देने के बाद ससुरालियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगडने पर घरवालों को जानकारी हुई। मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो ससुरालियों ने महिला के भाई समेत दो लोगों को लाठियों से पीट दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी आमना (22) की शादी दो साल पहले पड़ोस में ही नसीम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। इसी प्रताडना के चलते आमना की मां इमामन उसे अपने घर ले आई। यहां 20 दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

मुंबई से लौटा पति एक सप्ताह पूर्व आमना को ससुराल ले गया। वहां फिर से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी से परेशान होकर आमना ने मंगलवार को सुबह जहर खा लिया। जानकारी मिलने पर आमना की मां इमामन, भाई यूसुफ (21) और बहन का पुत्र अरशद (9) मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों ने दोनों के ऊपर लाठियों से हमला कर दिया। बमुश्किल ससुरालियों ने दरवाजा खोलकर आमना को बाहर निकाला। मां ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। आमना की मां का कहना है कि उसके पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। किसी तरह से मजदूरी करके उसकी शादी की गई थी। ससुराली दहेज को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed