{"_id":"68a4c2a882b10295e409e232","slug":"roadways-deployed-95-buses-for-bhadai-amavasya-fair-banda-news-c-212-1-bnd1006-131901-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भदई अमावस्या मेले के लिए रोडवेज ने लगाईं 95 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भदई अमावस्या मेले के लिए रोडवेज ने लगाईं 95 बसें
विज्ञापन
फोटो 02- बस स्टैंड में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
बांदा। भदई अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कामतानाथ के दर्शन करने चित्रकूट जाएंगे। श्रद्धालुओं को वहां पहुंचाने के लिए रोडवेज ने रीजन की 95 बसें लगाई हैं। व्यवस्था संभालने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
22 और 23 अगस्त को लगने वाले भदई अमावस्या मेले यूपी और एमपी से लाखों श्रद्धालु जाते हैं। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश बाबू गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं को चित्रकूट पहुंचाने और लाने के लिए बांदा डिपो से 40 बसें लगाई गई हैं। हमीरपुर डिपो से 30 और राठ डिपो से 25 रोडवेज बसें लगाई गई हैं।
यह भी बताया कि चित्रकूट जाने वाली बसों को चेक करने के लिए अतर्रा चुंगी के पास और भरतकूप के पास दो चेकपोस्ट बनाए गए हैं। साथ ही सभी चालकों और परिचालकों का अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है जिससे बसों के संचालन में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
कामतानाथ का जयघोष लगाते चित्रकूट जा रहे पैदल यात्री
भदई अमावस्या पर मंदाकिनी में डुबकी लगाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल ही चित्रकूट जा रहे हैं। शहर के अतर्रा चुंगी में महावीरन मंदिर के पास, संकट मोचन मंदिर के पास श्रद्धालुओं को प्रसाद और शीतल जल वितरित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के जत्थे कामतानाथ का जयघोष और भजन-कीतर्न करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।