फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways contract driver dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से रोडवेज संविदा चालक की मौत

Tue, 10 Aug 2021 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways contract driver dies due to vehicle collision
Roadways contract driver dies due to vehicle collision - फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। वाहन की टक्कर से रोडवेज संविदा चालक की मौत हो गई। वह तड़के बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था, लेकिन घटना के समय दूर छिटकने से सिर पर गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन

घटना सोमवार को तड़के कोतवाली देहात क्षेत्र के करहिया गांव मोड़ पर हुई। पैलानी थाना क्षेत्र और खप्टिहा कलां चौकी अंतर्गत रपरागंज निवासी मनोज तिवारी (36) तड़के चार बजे बाइक से ड्यूटी के लिए बांदा रोडवेज डिपो जा रहा था। करहिया मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और देर तक सड़क किनारे पड़ा तड़पता रहा।
विज्ञापन

इसी बीच वहां से गुजर रहे खप्टिहा कलां गांव का विनोद साहू और संविदा चालक और पपरेंदा गांव निवासी अमर सिंह ने उसकी पहचान की और परिजनों को खबर दी। 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक बांदा से झांसी रोडवेज बस चलाता था। वह अपने पीछे मां शिवा तिवारी व पत्नी सीमा और पुत्र आशुतोष व पुत्री रानू को छोड़ गया है।

सड़क हादसे में घायल टीजीटी परीक्षार्थी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी संजीव सिंह (29) 8 अगस्त को बाइक से महोबा टीजीटी की परीक्षा देने जा रहा था। कबरई के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल संजीव ने मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। महोबा जिला अस्पताल से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन संजीव को दिल्ली ले जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव वापस गांव ले आए। यहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पिता के मुताबिक मृतक अविवाहित था। दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई पुलिस कांस्टेबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed