{"_id":"6605cc1109cc3517030707e7","slug":"roadways-bus-driver-committed-suicide-by-consuming-poison-banda-news-c-212-1-bnd1003-108628-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोडवेज बस के चालक ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोडवेज बस के चालक ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
जसपुरा/बांदा। रोडवेज बस के चालक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि उसकी बस से किसी का एक्सीडेंट हो गया था। तबसे वह मानसिक तनाव में था और इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दी है।
कस्बा जसपुरा का निवासी मुन्नू सिंह (59) ने बुधवार रात को जहर खा लिया। जैसे ही परिजनों को पता चला, उसे तत्काल जसपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत ज्यादा खराब होने के कारण चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। क्षेत्र में चर्चा है कि 25 मार्च को मुन्नू इलाहाबाद से बांदा रोडवेज बस लेकर आ रहा था, तभी बस की किसी कार से टक्कर हो गई थी।
यह घटना थाना शंकरगढ़ के पास हुई थी। उसी रात भागकर मुन्नू अपने गांव जसपुरा आ गया और घटना से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। मुन्नू की एक पुत्री सोनम शादीशुदा और पुत्र शिवम (22) अविवाहित है। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह रजावत ने बताया कि फिलहाल कारण कोई स्पष्ट नहीं है। परिजनों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
मुन्नू की बस से पांच दिन पहले सड़क हादसा हुआ था, जिसमें बोलेरो चालक की ही गलती थी। लिहाजा उसके आत्महत्या करने की कोई और वजह हो सकती है। -कमल कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक