{"_id":"5ed298338ebc3e90224c1ef3","slug":"roadways-bus-collides-with-bike-on-highway-youth-dies-banda-news-knp562879356","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
बांदा। पार्टी मनाने ढाबे पर जा रहे एक ही बाइक पर सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक पेशे से बढ़ई था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी सुनील (26) पुत्र शिवदास अपने दो अन्य साथी/पड़ोसी गुलाब (38) पुत्र रामचंद्र और अनूप (26) पुत्र कौशल के साथ एक ही बाइक पर शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग में अतर्रा रोड स्थित ढाबा जा रहा था। जमुनी पुरवा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
बाइक चला रहे सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों यहां भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। हेलमेट नहीं पहने थे। सुनील के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल गुलाब ने बताया कि मृतक सुनील अविवाहित और तीन भाइयों में बड़ा था। गांव में बढ़ईगिरी का काम करता था।