{"_id":"697f9ae785b0fdd82e034fab","slug":"road-safety-month-concludes-in-banda-most-challans-for-not-wearing-helmets-banda-news-c-212-1-bnd1017-140151-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बांदा में सड़क सुरक्षा माह का समापन, बिना हेलमेट के सर्वाधिक चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बांदा में सड़क सुरक्षा माह का समापन, बिना हेलमेट के सर्वाधिक चालान
Sun, 01 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बांदा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन 31 जनवरी को बाबूलाल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार ने उपस्थित लोगों और एनसीसी व स्काउट गाइड के कैडेटों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) उदयवीर सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाएं कम करने का संकल्प दोहराया और उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। परिवहन विभाग ने पूरे माह जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को सुरक्षा नियमों के प्रति प्रेरित किया। ग्रामीण स्तर पर भी सड़क सुरक्षा को पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधानों को नोडल अधिकारी के रूप में प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे अपने गांवों में जागरूकता फैला सकें।
परिवहन विभाग ने माह भर में जनजागरूकता के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई भी की गई। 1518 चालान बिना हेलमेट, 248 बिना सीटबेल्ट, 148 मोबाइल का प्रयोग करते हुए, 143 गलत दिशा में, 22 नशे में ड्राइविंग, 97 नो पार्किंग और 87 ओवरस्पीड के मामलों में की गईं। इसके अतिरिक्त, ओवरलोड माल ले जाने वाले 119 मालवाहनों का भी चालान कर उन्हें थानों में निरूद्ध किया गया। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्याम लाल, यात्री मालकर अधिकारी वीरेंद्र नाथ राजभर, मंडलीय मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा डॉ. पीयूष मिश्रा उपस्थित रहे।