फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Risk of storm increased with relief from heat

Banda News: तपिश से राहत के साथ बढ़ा तूफान का खतरा

Thu, 25 May 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Risk of storm increased with relief from heat
बांदा। चार दिन की भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को लोगों ने राहत महसूस की। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को पारा 43 डिग्री था। इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने व पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में 30 से 40 किलो मीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ताकि जन धन हानि से बचा जा सके।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान के 44-45 डिग्री के ईद-गिर्द पहुंचने से लोग बुरी तरह से परेशान थे। गर्मी के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। जो लोग सड़कों पर निकलते थे उनका हर दस कदम पर हलक सूखने लगता था। बिजली कटौती ने गर्मी को और भी कष्टदायक बना दिया था।
विज्ञापन

इधर, बुधवार की देर शाम से मौसम ने करवट बदली और ठंडी हवाओं के चलने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इससे लोगों ने खासी राहत महसूस की है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। अगले दो दिनों में 30 से 40 किलो मीटर की गति से हवाएं चलेंगी और बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य से अधिक तेज गति से हवाओं के चलने के अनुमान के साथ जिला उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने आम लोगों से बचाव की सलाह दी है। कहा कि तेज हवाएं चलने पर घर के अंदर रहें। घर के दरवाजे, खिड़कियां बंद रखें। यदि संभव हो तो यात्रा से बचें। सुरक्षित आश्रय लें व पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। कांक्रीट के फर्श पर न लेटें, इलेक्ट्रिानिक उपकरणों को बंद कर दें। कृषि मंडियों में रखे अनाज को बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें। पेड़ के नीचे शरण न लें। न पशुओं को पेड़ के नीचे बांधे। ऐसे में पेड़ों के उखडने व टहनियों के टूटने की आशंका अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed