{"_id":"67438bb60cee77ef810a1b84","slug":"ri-xi-reached-the-final-after-defeating-sarabai-banda-news-c-212-1-bnd1006-118550-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सरबई को हराकर आरआई इलेवन फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सरबई को हराकर आरआई इलेवन फाइनल में पहुंची
विज्ञापन
खत्रीपहाड़ (बांदा)। मां विंध्यवासिनी क्रिकेट ग्राउंड पर देहात प्रीमियर लीग का रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच आरआई इलेवन गिरवां और सुभाष क्रिकेट क्लब सरबई के बीच खेला गया। आरआई इलेवन ने छह विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
सुभाष क्रिकेट क्लब सरबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 16 ओवर के मैच में बल्लेबाज अनुपम ने 35 गेंदों में छह छक्के और दो चौके की मदद से 53 रन बनाए, पुष्पेंद्र ने दो छक्के की मदद से 27, दीपू ने चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए। टीम ने 147 रनों का स्कोर खड़ा किया। आरआई इलेवन के गेंदबाज मदन मोहन ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरआई इलेवन के बल्लेबाज अभय शुक्ला ने 22 गेंदों पर 72 रन बनाए। इसमें सात छक्के और तीन छक्के शामिल हैं। अन्य बल्लेबाज ओमू ने दो छक्के और चार चौकों की मदद से 36 रन, आकाश और नन्ना ने 18-18 रनों का योगदान दिया। टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया। सरबई टीम के राहुल ने दो विकेट हासिल किए। अन्य गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किए। मैन आफ द मैच अभय शुक्ला रहे।
विज्ञापन
अंपायर की भूमिका में शरीफ खान और सूर्या मिश्रा ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। जबकि कमेंट्री अनीस मोहम्मद और आलोक शुक्ला जजर ने की। स्कोरर पीयूष और आकाश गोस्वामी रहे। पहले सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ गिरवां के आशीष शुक्ला और डीपीएल संस्थापक कुंजबिहारी पांडेय ने किया। मैच अध्यक्ष चंदन शुक्ला, सुरेंद्र गौतम, लवलेश यादव, अनिल के साथ बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।