फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Reward accused for demanding extortion

रंगदारी मांगने का इनामी आरोपी चढ़ा हत्थे

Sun, 01 Dec 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Reward accused for demanding extortion
बांदा/अतर्रा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य (पूर्व डीडीसी) लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा से डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। आरोपी वर्तमान समय में ग्राम प्रधान है।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के दिखितवारा गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा से फोन पर 16 सितंबर को डेढ़ करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस को बताने या रंगदारी न देने पर पूरे परिवार का सफाया करने की धमकी दी थी। कुशवाहा ने 14 नवंबर को अतर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इसके तीन आरोपियों को पिछले माह 18 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी गया प्रसाद यादव पुत्र रामकृपाल फरार था। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मीडिया को बताया कि फरार आरोपी गया प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने उसे बपर्दा मीडिया के सामने पेश भी किया। बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी गया प्रसाद को रविवार को सुबह 7 बजे भरतकूप (चित्रकूट) से गिरफ्तार किया गया। वह चित्रकूट थाना क्षेत्र के पतौरा गांव का रहने वाला है। अतर्रा इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी गया प्रसाद पतौरा (चित्रकूट) का ग्राम प्रधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में अतर्रा इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी व एसआई चंद्रपाल सिंह, केसरी कुमार तिवारी, कांस्टेबल संदीप सिंह परिहार व हरेंद्र चौहान तथा क्राइम ब्रांच इंसपेक्टर साजिद अली, एसआई सुजीत सिंह, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह चौहान, शैल यादव, भानु प्रकाश और नीतेश समाधिया शामिल रहे। एसपी की प्रेस वार्ता में सीओ राघवेंद्र सिंह (सदर) और राजीव प्रताप सिंह (अतर्रा) मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इस घटना के तीन अन्य आरोपी चंद्रशेखर यादव व बल्लू उर्फ जागेश्वर यादव (बारामाफी, चित्रकूट) और राजा द्विवेदी पुत्र जागेश्वर (दिखितवारा, अतर्रा) को पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed