फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Retired soldier commits suicide by consuming poison in ancestral house

पैतृक घर में रिटायर्ड फौजी ने जहर खाकर जान दी

Sun, 29 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier commits suicide by consuming poison in ancestral house
बांदा। पैतृक घर में रिटायर्ड फौजी ने शनिवार की शाम जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। उधर, अलग-अलग घटनाओं में चार ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव में रिटायर्ड फौजी श्रीराम मिश्रा (62) ने शनिवार की शाम घर में कमरा बंद कर जहरीला पदार्थ खा लिया। देर शाम तक बाहर न आने पर परिजनों और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर जब अंदर पहुंचे तो देखा कि वह पलंग पर पड़े थे।
विज्ञापन

उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि श्रीराम बबेरू नगर में अपने निजी मकान में रहते था। शनिवार को शाम बाइक से गांव आया और कमरे में जाकर जहर खा लिया। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्री हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर के खाईंपार में रामकुमारी ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। पनगरा (नरैनी) गांव में रामकरन ने शनिवार की रात जहरीला पदार्थ पी लिया। घटना की वजह गृह कलह बताई गई। इसी तरह खुरहंड (गिरवां) गांव में पिंटू ने घरेलू बात से नाराज होकर जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। अतर्रा संवाद के मुताबिक, बदौसा थाना क्षेत्र के महुराई गांव में पूजा ने शनिवार की शाम जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। घटना की वजह परिजन गृह कलह बता रहे हैं।
ससुराल में युवती का शव फांसी पर लटका मिला
अतर्रा। ससुराल में युवती का शव फांसी पर लटकता मिला। ससुराली आत्महत्या बता रहे हैं। घटना की वजह आपसी कहासुनी बताई गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी श्याम बाबू की पत्नी चुन्नी देवी (29) ने शनिवार की रात घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात पति कमरे में गया तो पत्नी का शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पति का कहना है कि घरेलू कामकाज को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उधर, मृतका के चाचा छिछोलर (कमासिन) गांव निवासी चुनबाद का आरोप है कि पति शराब का आदी था।

पैसों के लिए अक्सर मारता-पीटता था। घटना वाले दिन मार-पीटकर कर भतीजी की हत्या कर दी गई। बाद में शव फंदे पर लटका दिया गया। चुन्नी के दो बेटा व एक बेटी है। शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed