फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Retired captain beaten by three including a constable

Banda News: रिटायर्ड कैप्टन को सिपाही समेत तीन ने पीटा

Tue, 31 Oct 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Retired captain beaten by three including a constable
बांदा। शराब पीने से मना करने पर सिपाही समेत तीन लोगों ने एक रिटायर्ड कैप्टन को घर में घुसकर पीटा। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति कालू कुआं स्थित धीरज नगर निवासी सेना से रिटायर्ड कैप्टन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह रविवार की रात आठ बजे अपने घर के पास कुत्ते को टहलाने के लिए निकले थे। उनके घर के सामने खाली पड़े प्लाट में कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे।

उन्होंने उन्हें मना किया। इससे नाराज तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। घर में घुसकर उन्हें मारा पीटा। इससे उन्हें चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि मारपीट में एक आरोपी पुलिस विभाग में सिपाही पद पर प्रयागराज में तैनात है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed