फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Responsibilities of Vis Elections handed over to Nodal Officers

नोडल अफसरों को सौंपी विस चुनाव की जिम्मेदारियां

Sun, 01 Aug 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Responsibilities of Vis Elections handed over to Nodal Officers
बांदा। निर्वाचन आयोग ने विधान सभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न गतिविधियों को सकुशल संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य मतदान/मतगणना कार्मिकों व माइक्रो प्रेक्षक का प्रशिक्षण, उप कृषि निदेशक विजय कुमार ईवीएम व प्रचार-प्रसार, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ वाहन व्यवस्था, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी विनोद कुमार वर्मा लेखन सामग्री, डिप्टी कलक्टर अवधेश कुमार, एसडीएम, सीओ सिटी शासन को रिपोर्ट भेजने, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू प्रत्याशियों के व्यय व अग्रिम टीए-डीए आदि व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ज्ञानेश कुमार डाक मतपत्र, उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह निर्वाचन से संबंधित सूचनाएं, डिप्टी कमिश्नर स्वत: रोजगार निर्वाचन अधिसूचना व नामांकन से मतगणना तक वीडियोग्राफरों की व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान खानपान की व्यवस्था, दूरसंचार महाप्रबंधक टेलीफोन व्यवस्था, समस्त ईआरओ निर्वाचक नामावलियों की तैयारी, अधिशासी अभियंता डीएन यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण (नगर) नक्शा, बैरिकेडिंग व टेंट, सहायक अभियंता (जल संस्थान) गंगासागर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्ध प्रकाश यादव शुद्ध पेयजल व सफाई, सीएमओ डा. वीके तिवारी चिकित्सा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्यांग मतदाताओं की व्यवस्था देखेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह नोडल अधिकारियों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed