फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   RES to build roads demolished in overloading

ओवर लोडिंग में ध्वस्त सड़कें बनाएगा आरईएस

Sun, 08 May 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
RES to build roads demolished in overloading
तिंदवारी। बालू से ओवर लोड ट्रकों से ध्वस्त हो रहीं सड़कों की मरम्मत अब पीडब्ल्यूडी नहीं करेगी। यह काम पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना) में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) को दिया गया है।
विज्ञापन

संपर्क मार्गों के मरम्मतीकरण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी सीडी-2 के पास था। अब शासन ने इसे ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंप दिया है। पिपरहरी-अमलोर संपर्क मार्ग, माटा-भुजरख, बेंदा-खगइयाताला व बेंदा-जौहरपुर संपर्क मार्ग ओवरलोडिंग से ध्वस्त हो रहे हैं। यहां से कई खदानों से बालू लेकर आने वाले ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं। नतीजे में यह एक वर्ष में ही ध्वस्त हो गए। चारों संपर्क मार्गों का निर्माण वर्ष 2020 में हुआ था।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी सीडी-2 अधिशासी अभियंता रामआसरे दोहरे ने कहा कि खदान संपर्क मार्गों के निर्माण का जिम्मा अब पीएमजीएसवाई के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दिया गया है। उन्होंने एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) ले ली है। जल्द ही इन मार्गों पर निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed