फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report on three including car driver in robbery

लूट में कार चालक सहित तीन पर रिपोर्ट

Sat, 21 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Report on three including car driver in robbery
नरैनी। गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव के पास बैंक कैशियर के परिवार के साथ हुई लूट की घटना की रिपोर्ट गिरवां पुलिस ने अज्ञात बदमाशों व कार चालक के खिलाफ दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बांदा रोड निवासी दिलीप पुत्र कौशल किशोर गर्ग शुक्रवार को शाम कार पर अपनी मां शकुंतला और भाभी अर्चना को लेकर बांदा से लौट रहा था।
देवरार गांव के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने पथराव करके कार रोक ली और तमंचा दिखाकर जेवर व नकदी लूट ली थी। नरैनी कोतवाली में यह कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी कि घटनास्थल गिरवां थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

गिरवां थाना इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि कार चालक अजय पुत्र कल्लू और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed