फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report on the Principal and Secretary who are stealing electricity

बिजली चोरी कर रहे प्रधान और सचिव पर रिपोर्ट

Sat, 12 Sep 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Report on the Principal and Secretary who are stealing electricity
बांदा। ग्राम पंचायत भवन में ट्रांसफार्मर से कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे ग्राम प्रधान और सचिव पर बिजली विभाग की टीम ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। साथ ही अवैध कनेक्शन में इस्तेमाल की गई केबिल आदि जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव में शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे बिजली विभाग की टीम चेकिंग को गई थी। यहां पंचायत भवन में नजदीक स्थित ट्रांसफार्मर से दो कोर केबिल जोड़कर अवैध कनेक्शन किया गया था। टीम ने प्रधान और सचिव से कनेक्शन के अभिलेख मांगे तो कोई कागज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

टीम ने कनेक्शन हटाकर केबिल अपने कब्जे में ले लिया। मरका थाने में संयुक्त हस्ताक्षरों से तहरीर देकर ग्राम प्रधान अनूप सिंह और ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद कुमार के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग टीम में एसडीएम अतुल कुमार, अवर अभियंता गोपाल कुमार, प्रवर्तन दल प्रभारी उप निरीक्षक मुमताज खां व अवर अभियंता प्रवर्तन अरविंद कुमार सहित मुख्य आरक्षी रामशंकर, मोहम्मद यासीन और आसीन शाह तथा लाइनमैन गुरुदेव प्रसाद गर्ग आदि शामिल रहे। तहरीर में इन सभी के संयुक्त हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed