{"_id":"664e2bd1db1d9cc5510f5bb7","slug":"report-on-four-including-husband-in-murder-of-woman-banda-news-c-212-1-sknp1006-110874-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला की हत्या में पति समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला की हत्या में पति समेत चार पर रिपोर्ट
Wed, 22 May 2024 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 22 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। घर में फंदे से लटके मिले महिला के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में पिता ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा गांव निवासी पूजा (25) का शव सोमवार को कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। ससुर सत्यदेव शुक्ला ने बताया कि मथुरा से बेटे मोहित शुक्ला का फोन आया कि पूजा कॉल रिसीव नहीं कर रही है। जब वह घर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। ससुर ने मोहल्लेवासियों को बुलाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा।
उधर, दो दिन बाद गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी पिता रामनाथ तिवारी सूरत से वापस लौटे। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पति मोहित शुक्ला, ससुर सत्यदेव शुक्ला, सास रानी, ननद केता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आरोपी ससुर सत्यदेव शुक्ला ने बताया कि वह घटना के समय मतदान एजेंट था। पति एक सप्ताह पहले मथुरा वृंदावन गया था। उसका पांच वर्षीय पुत्र है। शादी वर्ष 2019 में हुई थी। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि सीओ के आदेश पर पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।