फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Molestation of a girl, attempt to forcibly make her sit in Bolero, report filed against 10 including District

Banda: युवती से छेड़छाड़...जबरन बोलेरो में बैठाने का प्रयास, जिला पंचायत सदस्य समेत 10 पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Sep 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:39 PM IST
सार

Banda Crime: सीओ के आदेश पर कोतवाली में जिला पंचायत सदस्य और उसके फुफेरे भाई समेत आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू ने बताया कि यह मामला झूठा और निराधार है।

विज्ञापन
Molestation of a girl, attempt to forcibly make her sit in Bolero, report filed against 10 including District
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य उसके फुफेरे भाई व आठ अज्ञात पर सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने सीओ को शिकायती पत्र देकर गुहर लगाई है।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 30 अगस्त को दोपहर ढाई बजे दोपहर वार्ड-28 के जिला पंचायत सदस्य बिसंडा निवासी कमलेश साहू अपने फुफेरे भाई बाघा निवासी दीपक के साथ बोलेरो में आया और उसे जबरन बोलेरो में बैठाने का प्रयास किया। बोलेरो में आठ लोग अज्ञात भी बैठे थे।
विज्ञापन

उसने विरोध किया तो उन्होंने अभद्रता कर अश्लील हरकत की। सीओ के आदेश पर कोतवाली में जिला पंचायत सदस्य और उसके फुफेरे भाई समेत आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू ने बताया कि यह मामला झूठा और निराधार है। उसे इस मामले में जबरन फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed