{"_id":"60edd1f98ebc3ebc7846ec2b","slug":"report-of-molestation-on-four-neighbors-banda-news-knp640017573","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पड़ोसियों पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पड़ोसियों पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने चार लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह रविवार को शाम चार बजे कूड़ा डालने गई थी। तभी पड़ोसी ने बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया और घसीटकर ले जाने लगे। इसी बीच तीन अन्य और आ गए। शोर मचाने पर उसे डंडे से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
पुलिस चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ व मारपीट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को हमीरपुर जिले का युवक बहला-फुसलाकर ले गया है।
युवक का उसके घर आना-जाना था। उलाहना देने पर आरोपी के परिजनों ने धमकी दी और अपमानित किया। कहा कि मोबाइल पर बातचीत में पुत्री सहमी हुई थी। उसका कहना था कि उसे आकर ले जाएं वरना वह जिंदा नहीं बचेगी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।