फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report of fraud of Rs 1.42 crore on mine operator

Banda News: खदान संचालक पर 1.42 करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sat, 18 Oct 2025 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 18 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Report of fraud of Rs 1.42 crore on mine operator
-बांदा। संचालित स्वीकृत पथरी खदान के पट्टाधारक पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पट्टाधारक ने उसकी लाखों की पूंजी अपनी अलग-अलग फर्म में व्यवसाय के नाम पर लगवाता रहा, लेकिन हिसाब किए बिना ही फरार हो गया। फोन पर जब हिसाब व रुपये वापसी की मांग करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित की तहरीर पर देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बबेरू के अतर्रा रोड निवासी हरिशंकर अग्निहोत्री ने देहात कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि पथरी में संचालित मौरंग खदान खंड संख्या-तीन के संचालक व मयूर बाक्साइट प्रा.लि. छत्तीसगढ़ के मालिक रवीश गुंबर निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने व्यापार में पार्टनर बनाने के नाम पर उससे 1.42 करोड़ रुपये बैंक के माध्यम से लिया। जिस पर रवीश गुंबर ने खदान बंद होने पर पूर्ण रूप से हिसाब करने की बात कही थी, लेकिन 30 जून को खदान बंद होने के बाद किसानों, धर्मकांटा संचालक, मशीनों व पीड़ित का बिना हिसाब किए फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित किसानों का कहना है कि खदान संचालकों ने किसानों की कृषि योग्य भूमि पर कब्जा कर खेतों को गड्ढों में तब्दील कर दिया। जब किसानों ने आपत्ति जताई तो उन्हें धमकाया गया और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा ट्रकों में डीजल आपूर्ति करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों की भी लाखों रुपये की देनदारी नहीं दी गई। पीड़ितों ने जिलाधिकारी बांदा, खनिज अधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मंडलायुक्त से मामले की जांच कर खदान संचालक रवीश गुंबर और उनके सहयोगियों पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद शुक्रवार को एसपी के आदेश पर हरिशंकर अग्निहोत्री की तहरीर पर खदान संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि खदान संचालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article