फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report of embezzlement of Rs 32 lakh on contractor

ठेकेदार पर 32 लाख रुपये गबन की रिपोर्ट

Tue, 29 Sep 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Report of embezzlement of Rs 32 lakh on contractor
अतर्रा (बांदा)। नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता उर्फ भाऊ व ईओ राम सिंह ने पालिका ठेकेदार शुभकांत शुक्ला के खिलाफ सरकारी धन के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएम के आदेश के बाद यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

तहरीर में अध्यक्ष ने कहा है कि नगर पालिका कार्मिकों के वितरण के लिए जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर व नवंबर 2018 को पालिका ने ठेकेदार को चेकों के माध्यम से लगभग 32 लाख रुपये दिए थे। इसके बावजूद ठेकेदारों ने मजदूरों का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन

ईओ राम सिंह ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष की तहरीर पर 22 सितंबर को शुभकांत शुक्ला (सेवा प्रदाता प्रोपराइटर बीटेल पावर एंड कम्युनिकेशन, स्वराज कॉलोनी (बांदा) के खिलाफ धारा 406 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आउट सोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की आपूर्ति के लिए डाली गई निविदा को अंतिम रूप से स्वीकृत होने के बाद सफाई कर्मचारियों के छह माह में दिए गए चेकों के माध्यम से गबन का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed