फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report filed for making indecent remarks on Lord Shiva

बांदा: भगवान शिव पर अमर्यादित टिप्पणी पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Feb 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Report filed for making indecent remarks on Lord Shiva
भगवान शिव पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- फेसबुक यूजर के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, बबेरू कोतवाली क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर भगवान पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भड़के एक व्यक्ति ने फेसबुक यूजर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के शृंगार थोक निवासी जितेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसने अपनी फेसबुक सोशल साइड पर अमर पटेल निवासी भदेहदू की फेसबुक आईडी पर भगवान शिव जी के लिए अमर्यादित टिप्पणी वाले पोस्ट को देखा। इससे उसकी समेत सभी हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुईं हैं। सनातन समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करके आरोपी ने भड़काने वाला काम किया है। जितेंद्र ने तहरीर में फेसबुक का स्क्रीन शॉट भी लगाया है। कोतवाली पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर फेसबुक आईडी यूजर अमर पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर कोतवाली पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमर पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed