{"_id":"66f849859fb17bf2f10806d7","slug":"report-filed-against-two-teachers-in-students-suicide-case-banda-news-c-212-1-bnd1006-116227-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छात्रा की खुदकुशी मामले में दो शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छात्रा की खुदकुशी मामले में दो शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। इंटर की छात्रा के खुदकुशी कर लेने के मामले में मां की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने इंटर कालेज के दो शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक घर लौटी छात्रा गुमशुम थी। उसने आपबीती मां को बताई और बुधवार की रात को दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री शहर के एक इंटर कालेज में पढ़ती थी। 25 सितंबर को छात्रा परीक्षा देकर लौटी तो गुमशुम थी। परीक्षा देने गई छात्रा को स्कूल में डांटा गया। एक शिक्षक परीक्षा के दौरान पहुंचा और उसकी उत्तर पुस्तिका छीन ली। भरी क्लास में शिक्षक ने छात्रा की उत्तर पुस्तिका को फाड़ दिया। आधे घंटे बाद उसे दूसरी पुस्तिका दी गई। धमकी दी गई कि शिकायत की तो उसका नाम स्कूल से कटवा दिया जाएगा।
दूसरे शिक्षक ने भी छात्रा को धमकाया। इस मामले की शिकायत करने के लिए छात्रा की मां स्कूल पहुंची तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। उसी दिन शाम को छात्रा डीएम कालोनी से कोचिंग पढ़कर शाम के समय वापस घर लौट रही थी, तभी दोनों शिक्षक चार पहिया गाड़ी से आए और उसे जबरन बैठा लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इस संबंध में नगर कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।