फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report filed against many unknowns including eight SP leaders for creating ruckus

बवाल करने पर आठ सपा नेता समेत कई अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Report filed against many unknowns including eight SP leaders for creating ruckus
बांदा। ईवीएम से छेड़छाड़ और गड़बड़ी की आशंका के आरोपों के बीच बुधवार रात को मतगणना स्थल मंडी समिति गेट पर पुलिस से झड़प और दरोगा को घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आठ सपा नेताओं को नामजद कर 30-40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सपाई पुलिस व प्रशासन के कुछ अधिकारियों के वाहन मंडी समिति परिसर में दाखिल होने पर उन्हें चेक करने पर अड़ गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक की कार रोकने पर सपा नेताओं और पुलिस से झड़प हो गई थी। इसी दौरान बलखंडीनाका चौकी प्रभारी राजनारायण नायक के सिर पर चोट लग गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भीड़ से पत्थर चलाया गया। देर रात डीएम की कार भी तिंदवारी के सपा प्रत्याशी/विधायक बृजेश प्रजापति ने रुकवा ली। डीएम की उनसे भी नोकझोंक हुई। पुलिस ने सपाइयों को खदेड़ दिया। इन घटनाओं के बाद शहर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने गुरुवार तड़के शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में सपा नेताओं पर आरोप लगाया कि ईंट, पत्थर, लाठी, डंडा से लैस होकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझाने पर पत्थर मारे। जिससे उन्हें भी अंदरूनी काफी चोटें आईं। पुलिस के सुरक्षा उपकरण तोड़ दिए। बलवाइयों के इस कृत्य से अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों के पास तमंचे थे। भीड़ की अगुवाई सुरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा की जा रही थी।

इन सपा नेताओं पर दर्ज हुई रिपोर्ट
सुरेंद्र कुमार मिश्रा, अब्दुल रहीस, विक्की खान, लव सिन्हा, इमरान राजू, संजय सिंह, विजय करन यादव का भतीजा और करीब 30-40 अज्ञात।
बड़े बच गए, अन्य फंस गए
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में सपा के बड़े नेताओं पर हाथ नहीं डाला, जबकि विरोध के दौरान मंडी समिति परिसर में सपा के विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आदि भी शामिल थे। नामजद लोगों में पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान राजू, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सपा नेता सुरेंद्र कुमार मिश्रा, सपा व छात्र नेता लव सिन्हा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed