फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The Adventures of the Remembered Iron Man

याद किए लौह पुरुष के साहसिक कार्य

Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The Adventures of the Remembered Iron Man
The Adventures of the Remembered Iron Man - फोटो : BANDA
बांदा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साहसिक कार्यों और उपलब्धियों को याद किया गया। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की सामूहिक शपथ दिलाई गई। प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुबह प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

रविवार को मंडलायुक्त दिनेश सिंह ने कार्यालय में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे एकता और अखंडता को खतरा हो। अपर आयुक्त प्रशासन विनोद कुमार गौड़, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह, ओएसडी संदीप सिंह व कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अनुराग पटेल ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि स्वतंत्र भारत के गृह मंत्री बनने के बाद सरदार पटेल ने 565 रियासतों का भारतीय संघ में विलय किया। उनके साहसिक कार्यों की वजह से उन्हें लौह पुरुष का नाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी व सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्त ने भी संबोधित किया। मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू, डिप्टी कलेक्टर सौरव यादव व लाल सिंह यादव समेत कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने कैंप कार्यालय में सरदार पटेल के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और उन्हें सैल्यूट किया। पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। पुलिस कार्यालय में एसपी अभिनंदन ने शपथ दिलाई। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ राकेश कुमार सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सरदार वल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान ने धूमधाम से जयंती मनाई। क्योटरा स्थित कार्यालय में अध्यक्षता कर रहे बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल ने दीप जलाकर शुरुआत की। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने वर्ष 2021-22 में सरकारी सेवा में चयनित शिक्षक, कर्मचारियों, अधिकारियों को ‘पटेल गौरव सम्मान पत्र’ से सम्मानित किया।
आरबी सिंह पटेल, आरके वर्मा, ओम प्रकाश मसुरहा, डॉ. विनीत सचान, सागर वाधवानी, अर्चना पटेल, मानवेंद्र सिंह, विद्याभूषण सिंह पटेल, कृष्णेंद्र पटेल, वीरेंद्र पटेल, अनूप सिंह, हीरालाल पटेल, द्वारिका पटेल, डॉ. कुलदीप पटेल, शालिनी सिंह, मधुरिमा सिंह, नेहा सिंह पटेल, सुधीर पटेल आदि उपस्थित रहे।

उधर, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय एनएसएस द्वितीय इकाई ने जयंती समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम अधिकारी डा.विवेक कुमार पांडेय ने संबोधित किया। उधर, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। महासचिव पीसी पटेल, प्रदेश सचिव राममिलन सिंह पटेल ने संबोधित किया। अरुण पटेल, अर्चना सिंह, विनय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed