फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Reduced water levels in dams, the river ceased for Ken

बांधों का जल स्तर घटा, केन नदी थमी

Sun, 21 Aug 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 21 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Reduced water levels in dams, the river ceased for Ken
नवारा में लंच पैकेट की आस में बैठे बच्चे और अन्य बाढ़ पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। मध्य प्रदेश की घाटियों और गंगऊ व बरियारपुर बांधों के जल संग्रह क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से बारिश थम जाने से बांधों के जल स्तर और नदी में डिस्चार्ज हो रहे पानी में गिरावट शुरू हो गई है। लगभग एक लाख क्यूसिक डिस्चार्ज घटा है। उधर, केन नदी भी लाल निशान से 6 मीटर ऊपर 110 मीटर पर थम गई। अब इसके घटने के आसार हैं। अलबत्ता चिल्ला घाट में यमुना नदी बढ़ रही है। यह खतरे का निशान 100 मीटर पार करके 102 मीटर पर पहुंच गई है। केंद्रीय जल आयोग ने अभी इसके और बढ़ने का अनुमान जताया है। रविवार को गंगऊ का जल स्तर तीन फिट घटकर 746.6 फिट पर आ गया। बांध से डिस्चार्ज हो रहा पानी भी लगभग 90 हजार क्यूसिक घटकर 4,07,039 क्यूसिक हो गया। इसी तरह बरियारपुर का जल स्तर 627 से दो फिट घटकर 625 पर आ गया। इससे केन नदी में छूट रहे पानी में करीब एक लाख क्यूसिक की कमी आई है। रविवार को इस बांध से 4,78,399 क्यूसिक पानी डिस्चार्ज हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed