फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Record rains: dam burst in the first fortnight itself

रिकॉर्ड बारिश : पहले पखवारे में ही बांध उफनाए

Sun, 02 Jul 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 02 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Record rains: dam burst in the first fortnight itself
बुंदेलखंड पेज की प्रस्तावित लीड
विज्ञापन


फ़ोटो-01 गंगऊ बांध की क्रस्टवाल से उफान मारकर केन नदी में गिरता पानी।
रिकॉर्ड बारिश : पहले पखवारे में ही बांध उफनाए
चित्रकूटधाम मंडल में 15 दिन में 178 मिमी औसत वर्षा
बांदा में 315 और चित्रकूट में सिर्फ 67 मिमी पानी बरसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल में अबकी मानसूनी मौसम के आसार अच्छे हैं। पहली जून से हुई बारिश की शुरुआत के पहले पखवारे में ही मंडल में 178 मिलीमीटर से ज्यादा औसत बारिश हो चुकी है। सूखे (डेड स्टोर) पड़े गंगऊ और बरियारपुर बांध उफना गए हैं। गंगऊ से 17844 और बरियारपुर वियर से 19048 क्यूसिक पानी उफना कर केन नदी में गिर रहा है। इससे केन का जलस्तर दो मीटर से ज्यादा बढ़ गया है।
पहली जून से जुलाई की शुरुआत तक चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में कुल औसत बारिश 178 मिमी रिकार्ड की गई है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 315 मिमी वर्षा बांदा में हुई है। जबकि चित्रकूट में सबसे कम 67 मिमी वर्षा हुई है। महोबा में 245 और हमीरपुर में 89 मिमी पानी बरसा है। कृषि विभाग के अनुसार जून में 70 मिमी औसत बारिश होनी चाहिए। इसके विपरीत अबकी मंडल में जून में 178 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मानसून बांध क्षेत्रों (इनकैचमेंट एरिया) में भी बरस रहा है। नतीजे में सूखे (डेड स्टोर) पड़े बांध उफनाए गए हैं। मंडल के कई जनपदों को सिंचाई के लिए नहरों में पानी उपलब्ध कराने वाले गंगऊ (छतरपुर) बांध से शनिवार को 17844 क्यूसिक और बरियारपुर से 19048 क्यूसेक पानी क्रस्टवाल से उफ़नाकर केन नदी में गिरता रहा। अवर अभियंता वेद प्रकाश गोड़ ने बताया कि बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही हैं। कर्मचारी तैनात हैं। अधिकारी भी सतर्क हैं। फिलहाल खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं हैं।
विज्ञापन


इनसेट -
चित्रकूटधाम मंडल के बांधो का जलस्तर ( मीटर में) वर्षा (मिमी में)
बांध जलस्तर वर्षा
गंगऊ बांध 223.94 89
रनगवां बांध 219.76 45
बरियारपुर वियर 185. 87 70
ओहन (चित्रकूट) 159.56 67
बरुआ (चित्रकूट) 130.56 88
गुंता ( चित्रकूट) 119.25 35
रसिन ( चित्रकूट) 138.85 39
अर्जुन (महोबा) 174.52 173
चन्द्रावल (महोबा) 151.27 96
कबरई (महोबा) 155.10 118
मझगंवा (महोबा) 217.01 57
उर्मिल (महोबा) 229.10 115
मौदहा (हमीरपुर) 146.80 371
लहचूरा (महोबा) 181. 8.0 55 क्योलारी (महोबा) 190.80 08


इनसेट-
चित्रकूट मंडल में अबतक हुई कुल वर्षा (मिमी)
बांदा - 315 (औसत वर्षा- 830)
चित्रकूट- 70 (औसत - 830 )
महोबा - 245 (औसत 805)
हमीरपुर - 90 (औसत 805 )

इनसेट-
बांध से नहरों में छोड़ा पानी
चित्रकूट मंडल के बांध उफना जाने पर नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। हालांकि मुख्य केन नहर अभी बंद है। बरियारपुर बांध (वियर) से पानी डिस्चार्ज होने पर औगासी पंप नहर 45 क्यूसिक और चिल्लीमल पंप नहर 60 क्यूसिक क्षमता से चलाई जा रही है। अन्य नहरें फिलहाल बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
चित्रकूट मंडल की नदियों का जलस्तर (मीटर में )
केन (बांदा) - 96.60 (खतरे का निशान-104)
यमुना (चिल्लाघाट)- 85.15 (खतरे का निशान - 100)
बेतवा (हमीरपुर)- 89.50 (खतरे का निशान - 104.54)
यमुना (हमीरपुर). 89.20 (खतरे का निशान 103.65)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed