फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   RCB team won the Challenge Cup by 6 wickets

आरसीबी टीम ने 6 विकेट से जीता चैलेंज कप

Tue, 23 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Tue, 23 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
RCB team won the Challenge Cup by 6 wickets

बांदा। क्रिकेट चैलेंज कप आरसीबी टीम ने जीत लिया।

विज्ञापन
विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। मैन आफ दि सीरीज आशुतोष राणा और मैन आफ दि मैच जाहिद रहे।

सोमवार को रायफल क्लब ग्राउंड में फाइनल मैच आरसीबी व सनराइज टीम के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज टीम ने 135 रनों का लक्ष्य रखा।

अमित मूलचंदानी ने 67 व लोकेश ने 30 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के हिम्मत ने 3 व अजय ने 2 विकेट लिए। जवाब में आरसीबी टीम ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया।

जाहिद ने 68 व देवेंद्र यादव ने 26 रनों का योगदान दिया। सनराइज के गेंदबाज जितेंद्र यादव ने एक विकेट लिया। बेस्ट सादिक अली को बेस्ट बालर और आशुतोष त्रिपाठी को बेस्ट बल्लेबाज व अंचल को बेस्ट फील्डर सम्मान से नवाजा गया।

विजेता टीम को शील्ड व 11,000 रुपये और उप विजेता टीम को 5100 रुपये से पुरस्कृत किया गया। अंपायर राजेंद्र अवस्थी, दिनेश कुमार डीके, रेफरी सैय्यद अल्तमश हुसैन, कमेंटेटर महेश साहिल, शिवा अवस्थी, दीपक, राज गुप्ता व स्कोरर इरफान व गुड्डू रहे।

ईदगाह व जामा मस्जिद मुतवल्ली डा.शेख सादी जमां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला, पंकज सिंह, अतिकुल रहमान, शोएब न्याजी, छंगा सिंह, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।

टूर्नामेंट आयोजक कुतैबा जमां खां व राजेंद्र अवस्थी ने आभार जताया। रायफल क्लब खेल समिति ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed