{"_id":"3dc8a7432bd4c460c58171b674e8c279","slug":"ravi-and-shivam-talent-won-respect-bundelkhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर ने बाजी मारी, रवि और शिवम ने जीता बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर ने बाजी मारी, रवि और शिवम ने जीता बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग कॉलेज केसीएनआईटी का ‘बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान’ का ताज अबकी हमीरपुर के सिर बंधा। यहां के रवि द्विवेदी और शिवम साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी व एपी के 10 जनपदों के मेधावियों को मात देकर यह सम्मान जीता।
विज्ञापन
इस मौके पर बड़ोखर गांव के कलाकारों ने रमेश पाल के नेतृत्व मंच पर दीवारी नृत्य किया। शनिवार को यहां केसीएनआईटी में भव्य समारोह के बीच प्रतिभा सम्मान का मेगा फाइनल हुआ।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के दो राज्य मंत्रियों रामशंकर कठेरिया (मानव संसाधन विकास) और साध्वी निरंजन ज्योति (खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग) तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थित में बांदा, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, झांसी, जालौन, ललितपुर और फतेहपुर तथा एमपी के पन्ना, छतरपुर के मेधावियों ने क्विज प्रतियोगिता खेली।
विज्ञापन
इन 10 टीमों के बीच ‘द बिगिनर्स राउंड’ और ‘ग्रैंड स्लैम राउंड’ खेले गए। इसमें पांच टीमें हमीरपुर, ललितपुर, फतेहपुर, महोबा और चित्रकूट जीतकर अगले दो राउंड ‘हू एम आई राउंड’ और ‘डू आर डाई राउंड’ के लिए चुनीं गईं।
मेगा फाइनल में हमीरपुर के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र रवि द्विवेदी और शिवम साहू ने क्विज के सभी प्रश्नों का सही जवाब देकर प्रतियोगिता जीत ली। दोनों केंद्रीय मंत्रियों सहित ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एनसी गौतम तथा मेजबान केसीएनआईटी के चेयरमैन अरुण निगम ने इन दिनों मेधावी विजेताओं को 11-11 हजार रुपये के चेक और शील्ड प्रदान की।
अन्य टीमों के प्रतिभागियों को 51-51 सौ रुपये और प्रमाण पत्र तथा रिस्ट वाच का तोहफा दिया। क्विज का संचालन अदिति जैन और रक्षा सैनी ने किया। निर्णायक डॉ.विजय यादव एवं डॉ.मनोज अस्थाना रहे।
केसीएनआईटी डायरेक्टर डॉ.आशीष आर्य पनत ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन शिवम निगम और स्तुति गुप्ता ने किया। चेयरमैन विनोद जैन, भाजपा अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ल, लवलेश सिंह, अजय पटेल, राज कुमार याज्ञिक सहित इंस्टीट्यूट प्लेटमेंट आफीसर श्यामजी निगम, सचिन चतुर्वेदी, रेणुका गुप्ता, सपना, एसडीएम सदर प्रह्लाद सिंह, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
‘चोट सहने वाले पत्थर को ही मिलती है माला’
बांदा। प्रतिभा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं से केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाएं उभरती हैं। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि छात्र-छात्राओं को गुरुओं की डांट पर यह समझाना चाहिए कि वे उनकी भलाई के लिए डांटते हैं।
भाजपा प्रदेश महासचिव स्वतंत्र देव ने कहा कि जो पत्थर चोट सह लेता है वह मूर्ति का रूप लेता है। उस पर माला चढ़ती है। जो चोट को नहीं सह पाता उस पर लोग नारियल फोड़ते हैं। इसी तरह जो छात्र शिक्षक की डांट सहते हैं वही जीवन में तरक्की करते हैं।
बुंदेलखंड पैकेज में घपला, केंद्र कराएगा जांच-कठेरिया
बांदा। केंद्रीय राज्य मंत्री और आगरा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बुंदेलखंड पैकेज में यहां बहुत घपले हुए हैं। सीधा आरोप लगाया कि इसमें लूट-खसोट प्रदेश सरकार के इशारे पर हो रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड पैकेज से कराए गए कार्यों की जांच कराई जाएगी।
उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री और फतेहुपर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव प्रदेश के लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। कह रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री होते तो गलत काम करने वाले मंत्रियों को बर्खास्त कर देते। साध्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री कोई और नहीं उन्हीं का बेटा है और उन्हीं द्वारा बनाया गया है।