फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ration-feed for humans and cattle

मनुष्यों और मवेशियों को बांट रहे राशन-चारा

Wed, 01 Apr 2020 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Ration-feed for humans and cattle
पशुओं को चारा परोसते राष्ट्रवादी गोसेवा के कार्यकर्ता। - फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच मवेशियों और मनुष्यों को चारा और भोजन, राशन पहुंचाने में स्वयंसेवक और मानवता के पुरोधा जुटे हुए हैं। राष्ट्रवादी गोसेवा टीम शहर में अन्ना घूम रहीं गायों को चारा परोस रही है। सुबह-शाम घूम-घूम कर गायों को चारा डाल रही है। टीम में राजेश राष्ट्रवादी सहित महेश प्रजापति, शिवशंकर सिंह, शनि वर्मा, विवेक सिंह भदौरिया, रमेश सिंह, संदीप गुरु और पवन गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, विधायक प्रकाश द्विवेदी के सिविल लाइन स्थित कार्यालय कंट्रोल रूम से बुधवार को भाजपा के 22 संगठन सेक्टर प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। कार्यालय अधीक्षक अनिरुद्ध त्रिपाठी ने बताया कि जरूरतमंदों ने फोन पर सूचना दी थी। उधर, अलीगंज पुलिस चौकी के पास स्थित जितेंद्र शर्मा अपने आवास से जरूरतमंदों को बिना किसी भेदभाव के राशन किट और आर्थिक मदद दे रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली में तैनात सब इंसपेक्टर मोहम्मद अकरम सिद्दीकी और एसबीआई लाइफ के डिवीजनल मैनेजर सादिक न्याजी ने आपसी सहयोग से खुटला मोहल्ले में दर्जनों परिवारों को लगभग एक पखवारे के राशन किट और मॉस्क बांटे। सोशल डिस्टेंस की प्रेरणा दी। उधर, पूर्व बिजली कर्मचारी नेता मोहम्मद सुभान के नेतृत्व में जरूरतमंदों को घर-घर राशन पहुंचाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को स्टेशन रोड, छावनी आदि में वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदौसा। विधायक राजकरन कबीर ने कई गांवों में भ्रमण कर गरीबों को राशन सामग्री बांटी। नहरी, पुंगरी, गोरे पुरवा, करतल, कालिंजर, बदौसा आदि में वितरण किया। कन्हैया श्रीवास्तव, घनश्याम सोनी, अनुराग शिवहरे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed