फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ration card holders also get one kilo of gram from today

आज से राशन कार्ड धारकों को एक किलो चना भी

Thu, 30 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ration card holders also get one kilo of gram from today
बांदा। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को पहली मई से एक किलो चना दिया जाएगा। इसके अलावा अंत्योदय, मनरेगा जॉब कार्डधारक और पंजीकृत मजदूरों को 35 किलो गेहूं-चावल मुफ्त मिलेगा। पीएम गरीब सुरक्षा कल्याण योजना के तहत मई में भी सभी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो नि:शुल्क चावल मिलेगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि जनपद में 45,341 अंत्योदय व 4,38,436 पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड हैं। हर माह प्रत्येक अंत्योदय कार्ड धारक को 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल मिलता है। पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल क्रमश: 2 रुपये व 3 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाता है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते सरकार नेे अप्रैल माह में अंत्योदय, मनरेगा, भवन निर्माण श्रमिकों को 35 किलो फ्री खाद्यान्न दिया था। इसके अलावा सभी किस्म के राशन कार्डों पर प्रति यूनिट पांच किलो चावल फ्री दिया गया। अब पहली मई से सभी राशन कार्ड धारकों को एक किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा। चना का आवंटन सभी कोटेदारों को कर दिया गया है। वितरण नोडल अधिकारियों की देखरेख में 26 मई तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed