फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   rasan not giveing to the right person in banda

बांदाः नाम कटने का झांसा देकर हड़प रहे कोटेदार राशन

Thu, 07 May 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
rasan not giveing to the right person in banda
बांदा में लॉकडाउन के बीच भी कई कोटेदार नाम काटने का झांसा देकर राशन हड़पने की जुगत भिड़ाए हैं। साथ ही कार्ड बनवाने के नाम पर उगाही करने से भी नहीं हिचक रहे। परेशान लोग अधिकारियों से शिकायतें कर रहे हैं। उधर, राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने भी उच्चाधिकारियों तक ऐसी शिकायत पहुंचाई है।
विज्ञापन

तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र में शामिल कनवारा, रघुवंशी डेरा आदि के महिला-पुरुष कार्डधारकों ने यहां कलक्ट्रेट में दी शिकायती अर्जी में कहा कि कोटेदार उनसे अंगूठा लगवाकर बार-बार चक्कर कटवाता है। हर बार तीन किलो कम अनाज देता है। शिकायतकर्ताओं में कल्लू, अर्जुन, चूरामणि, राजबहादुर, लालापाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, महुआ क्षेत्र के खुरहंड आदि गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए कोटेदार 300 रुपये ले रहे हैं। कई ग्रामीणों से पैसा लेने के बाद भी कार्ड नहीं मिला। उधर, तमाम कार्ड धारकों को यह कहकर लौटाया जा रहा है कि उनके नाम सूची से कट गए हैं। महुआ के दिव्यांग रामनरेश ने बताया कि उसने यहां से गुजर रहे अतर्रा एसडीएम का वाहन रोककर राशन न मिलने की फरियाद सुनाई तो उन्होंने भी शिकायत अनसुनी कर दी। कार्डधारकों के यह सब वीडियो उच्चाधिकारियों को भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा है कि ऐसे संकट के समय में भी गरीबों का शोषण करने वाले कोटेदारों के विरुद्ध वह कार्रवाई कराएंगे। उधर, इस बारे में जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी का कहना है कि जिन राशन कार्डों में पिछले छह माह से लेन-देन नहीं हुआ, वे निरस्त हो गए हैं। उन्हें नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि कोटेदार वसूली कर रहे हैं तो इसकी सूचना दें। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed