फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rare black deer caught and killed

दुर्लभ काले हिरण को जाल में फंसाकर मारा

Thu, 24 Feb 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rare black deer caught and killed
तिंदवारी (बांदा) में शिकारियों द्वारा शिकार किया गया दुर्लभ प्रजाति का काला हिरण। - फोटो : BANDA
तिंदवारी (बांदा)। जाल में फंसाकर दुर्लभ प्रजाति के हिरनों का शिकार कर रहे चार शिकारियों को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया, जबकि सात फरार हो गए। पुलिस ने शिकार हुए एक काले हिरण का शव, जाल, कुल्हाड़ी व डंडे आदि बरामद किए हैं। गिरफ्तार और फरार आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गजनी गांव में गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे कई लोग जंगल में जाल बिछाकर हिरणों का शिकार कर रहे थे। चौतरफा घेरकर हिरणों को जाल की तरफ हांकने से हिरण जाल में फंस जाते है। उन्हें डंडों से पीटकर मार डालने के बाद शिकारी हिरण का शव अपने कब्जे में कर लेते।
विज्ञापन

यह चल ही रहा था कि तभी गांव वालों ने थाना पुलिस को खबर दे दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शिकारियों का जत्था भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर चार शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक सात अन्य शिकारी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हिरण का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पशु चिकित्सा विभाग को भेज दिया गया। देर शाम तक वन विभाग ने तिंदवारी थाने में वन जीव-जंतु संरक्षण अधिनियम सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना इंसपेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिकारियों में रामरतन केवट पुत्र बहोरी, बलवीर केवट पुत्र देवशरण, रामकेश केवट पुत्र चंद्रपाल और कमल केवट पुत्र शिवसहाय शामिल हैं। ये चारों थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के लाहा केवटरा के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार और फरार आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/39/51 दर्ज की गई है। वन विभाग के रेंजर श्यामलाल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद हिरण के शव का दाह संस्कार शुक्रवार को मूंगुस गांव में स्थित नर्सरी के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed