{"_id":"6ac68bcbc160ffe9ae0fcf48","slug":"ramlila-begins-with-the-mukut-pujaramlila-begins-with-the-mukut-puja-banda-news-c-212-1-bnd1020-153111-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मुकुट पूजा के साथ रामलीला का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मुकुट पूजा के साथ रामलीला का आगाज
Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। रघुनाथ भवन में मंगलवार रात मुकुट पूजा के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया। अभिनय और संवाद के बीच नारद मोह की लीला ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
नारद मुनि के मोह और भगवान विष्णु की लीला का कलाकारों ने प्रभावी चित्रण किया। संवाद और अभिनय के दौरान दर्शक मंच से जुड़े रहे। रामलीला देखने के लिए शाम से ही रघुनाथ भवन में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दशहरे तक रोजाना रामलीला के अलग-अलग प्रसंगों का मंचन होगा। दशहरे के दिन रावण वध लीला के साथ रामलीला का समापन किया जाएगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष कालिका प्रसाद शिवहरे, राजेंद्र चौरिहा, राजू पटेल समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।