फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ramkesh won championship in block sports

Banda News: ब्लाक खेलकूद में रामकेश ने जीती चैंपियनशिप

Mon, 06 Nov 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ramkesh won championship in block sports
बबेरू (बांदा)। जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ब्लॉक के नौ संकुलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह और बीडीओ विनोद पटेरिया ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

कक्षा एक से पांच तक 50 मीटर दौड़ में रामकेश प्रथम, आनंद द्वितीय, आदित्य तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में रामकेश प्रथम, आनंद द्वितीय, और सुभाष तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम, कार्तिक पटेल द्वितीय और जीतू तृतीय रहे। लंबीकूद में रामकेश प्रथम, शिवम द्वितीय, आनंद तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में मरका संकुल प्रथम, हरदौली संकुल द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा छह से आठ कक्षा तक में 100 मीटर (बालक वर्ग) में विकास प्रथम, सुधीर द्वितीय, रोहित तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में रामशरन प्रथम, श्लोक द्वितीय, रिजवान खान तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में वीरू प्रथम, गोलू द्वितीय, इतेश तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो में काजीटोला प्रथम, बगेहटा द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा एक से पांच तक 200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में उर्मिला प्रथम, रीना द्वितीय व सानिया तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में यासमीन प्रथम, सबनम द्वितीय, कुच्चन तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में रीना प्रथम, सानिया द्वितीय, याशमीन तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा छह से आठ में 200 मीटर (बालिका वर्ग) ज्योति प्रथम, कौशिकी द्वितीय, प्रान्सी तृतीय 400 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, मंजू द्वितीय व कौशिकी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा एक से पांच तक के बालक वर्ग में रामकेश, बालिका वर्ग में रीना अव्वल रहीं। कक्षा छह से आठ में बालक वर्ग में बीरु, बालिका वर्ग में ज्योति विजेता रही। संचालन कुल भाष्कर अग्रहरि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed