{"_id":"6328a5b584364f5b18180085","slug":"rambabu-s-body-was-found-on-the-highway-banda-news-knp718994753","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने जाते समय रौंदा ट्रक ने, भाई ने की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने जाते समय रौंदा ट्रक ने, भाई ने की शिनाख्त
विज्ञापन
बांदा। नेशनल हाईवे में मृत युवक के शव की दूसरे दिन शिनाख्त हो गई। कोतवाली नगर क्षेत्र के कहला गांव निवासी रामबहोरी ने उसकी पहचान बड़े भाई रामबाबू (30) के रूप में की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रामबहोरी ने बताया कि रामबाबू बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतर्रा चुंगी के पास स्थित होटल में काम करता था। शुक्रवार की रात कुछ दूर स्थित बंद दुकान में सोने जा रहा था। तभी अतर्रा की तरफ जा रहे ट्रक ने रौंद दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है।
सोमवार को सुबह पुलिस ने ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। तभी हादसे का पता चला। रामबाबू अविवाहित और चार भाइयों में बड़ा था। पिता की 20 साल पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। बेटे की मौत से मां मैकी बेसुध हैं। कोतवाली पुलिस को अज्ञात चालक के विरुद्ध तहरीर दी है।