फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rama killed Ravana narrative concludes with Context

रावण वध प्रसंग के साथ रामकथा का समापन

Mon, 10 Oct 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 10 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rama killed Ravana narrative concludes with Context
कथा वाचक प्रेमभूषण महाराज। - फोटो : अमर उजाला

अतर्रा। खुरहंड में आयोजित रामकथा का 8वें दिन सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कथा वाचक प्रेमभूषण महाराज ने सती अनुसुइया व रावण वध प्रसंग सुनाते हुए रामचरित मानस ग्रंथ की व्याख्या की।

विज्ञापन


वैदेही वल्लभशरण की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश द्विवेदी के अनुज स्वर्गीय कैलाश द्विवेदी की पुण्य तिथि पर हुई कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने कहा कि रामचरित मानस पूजने का नहीं है बल्कि जीवन में उतारने का ग्रंथ है। रामभजन असली सेवा है। प्रभु राम जब चित्रकूट से अत्रिमुनि के आश्रम गए वहां अनुसुइया ने सीता को पतिव्रत धर्म पालन की शिक्षा दी। कबंध का उद्धार किया।
विज्ञापन


सरभंगा ऋषि और अगस्त मुनि के आश्रम जाकर आशीर्वाद लिया। अगस्त मुनि ने राम को रावण वध के लिए बाण दिए। लगभग 12 वर्ष चित्रकूट में गुजारने के बाद राम दक्षिण दिशा को रवाना हुए। पंचवटी में कुटिया बनाकर रहने लगे। वहीं पर राम ने सीता को कुछ दिन अग्नि में वास कर राक्षसों का वध करने की लीला रची। रावण ने सीता की जगह उनकी छाया का अपहरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यजमान पंडित रामयश द्विवेदी, प्रकाशचंद्र द्विवेदी व सुशील द्विवेदी ने व्यासपीठ की आरती उतारी। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक युवराज सिंह, वीरेंद्र चतुर्वेदी, पुष्कर द्विवेदी, संदीप मकरारिया, राजभवन उपाध्याय, बबलू भोडवले, रामू गुप्ता, प्रदीप द्विवेदी, रामजी, श्यामजी, मुकुंदलाल, देवांशयश द्विवेदी, अनंतयश द्विवेदी, अंशिका द्विवेदी, सुरेंद्र पाठक, अजय, बालमुुकुंद शुक्ला, दिनेश खरे, विमल शर्मा, प्रेमनारायण द्विवेदी, बड़कू अवस्थी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed