फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rally and inspire the oath of vote

रैली और शपथ से मतदान की दी प्रेरणा

Tue, 26 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 26 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rally and inspire the oath of vote

बांदा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन
शहर में छात्र-छात्राओं की रैली निकली। स्कूल-कालेजों में मतदान की शपथ दिलाई गई।

सोमवार को डीएम सुरेश कुमार ने हरी झंडी दिखा रामलीला मैदान से रैली रवाना की। समापन जेएन डिग्री कालेज में हुआ। यहां मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने मतदान का महत्व बताया।

छात्र-छात्राओें से बुरी लतें छोड़ने को कहा। डीएम ने सभी को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। इसमें कहा गया कि लोकतंत्र में पूरी आस्था रखते हुए मताधिकार का प्रयोग बिना किसी लालच के करेंगे। कलेक्ट्रेट में भी शपथ दिलाई गई।

महिला डिग्री कालेज में प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव के संरक्षण में संयोजक डॉ. सबीहा रहमानी ने छात्राओं को शपथ दिलाई। भाषण प्रतियोगिता में कु. वतिका वर्मा प्रथम, सबीहा अख्तर द्वितीय और अंशू पाल व रेशमा खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकलव्य महविद्यालय में डॉ. कृष्णपाल सिंह प्रजापति के नेतृत्व में रैली निकली।

ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई। डॉ.भीमराव अंबेडकर डिग्री कालेज में रैली के बाद निबंध लेखन, गायन, खो-खो प्रतियोगिताएं हुईं। डॉ. मोहम्मद अरशद खां ने शपथ दिलाई।

राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में गोष्ठी और रंगोली हुई। प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने मतदान की प्रेरणा दी। राजादेवी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कालेज में गोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह ने मतदान का महत्व बताया। राजादेवी इंटर कालेज मेें रैली निकाली गई।

बबेरू के जेपी शर्मा इंटर कालेज में एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने झंडी देकर रैली रवाना की। मतदान की शपथ दिलाई।

जीजीआईसी, महर्षि गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय, सिंघरौर आवासीय विद्यालय मेें भी रैली निकाली और शपथ दिलाई। बीएलओ दिनेश कुमार, शील निधि, नीरज शर्मा, विश्वास सोनी को सम्मानित किया। स्वर्गीय गया प्रसाद महाविद्यालय में भी रैली निकली।

अतर्रा में डिग्री कालेज सभागार में गोष्ठी हुई। इसके पूर्व जागरूकता रैली निकाली गई। नरैनी में एसडीएम पुष्पराज सिंह ने राजकुमार इंटर कालेज में झंडी दिखाकर रैली रवाना की।

तहसील में समापन हुआ। स्वर्गीय दीनदयाल पांडेय इंटर कालेज, विवेकानंद इंटर कालेज, कन्या पूर्व माध्यमिक प्राचीन और नवीन आदि में भी आयोजन हुए।

गिरवां में डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि महाविद्यालय में मतदान जागरूकता अभियान चला। खप्टिहाकलां में परमहंस रणछोर दास इंटर कालेज में प्रधानाचार्य आनंद किशोरलाल के नेतृत्व में रैली निकली। मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed