फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Raid in four mines, fine of Rs 1.25 crore imposed for illegal mining

Banda News: चार खदानों में छापा, अवैध खनन में 1.25 करोड़ का जुर्माना

Tue, 11 Mar 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Raid in four mines, fine of Rs 1.25 crore imposed for illegal mining
बांदा। जिले में मौरंग खदानों में संचालक जमकर अवैध खनन कर रहे हैं। इसकी बानगी सोमवार को कार्रवाई में देखने को मिली। डीएम के निर्देश पर राजस्व व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने चार खदानों में जांच की। यहां 14 हजार घन मीटर मौरंग सीमा के बाहर से निकाली गई थी। डीएम ने संचालकों पर करीब सवा करोड़ रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जे.रीभा के निर्देश पर गठित राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सदर तहसील के पथरी स्थित बालू खदान खंड संख्या 03 में छापा मारा। यहां स्वीकृत खनन क्षेत्र के बाहर करीब 6854.50 घनमीटर अवैध खनन मिला। पांच ट्रक बिना ई-रवन्ना के पाए गए। टीम ने खदान संचालक रवीश कुमार गंबर निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के खिलाफ 63.19 लाख रुपये का जुर्माना किया। सदर तहसील के बेंदाखादर स्थित खदान खंड संख्या तीन में स्वीकृत खनन क्षेत्र के बाहर करीब 3364.50 घनमीटर अवैध खनन मिला।
विज्ञापन

खदान संचालक कैलाश सिंह यादव निवासी रायबरेली रोड लखनऊ पर 30 लाख 28 हजार 50 रुपये जुर्माना किया। सदर तहसील के मरौली खादर स्थित खदान खंड संख्या पांच में भी स्वीकृत खनन क्षेत्र के बाहर 1150 घनमीटर बालू का अवैध खनन मिला। संचालक डेस्कान संजीव गुप्ता निवासी किदवई नगर कानपुर के खिलाफ 10 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। ऐसे ही नरैनी तहसील के निहालपुर स्योंढ़ा में संचालित बालू खदान में जांच की गई। यहां खनन क्षेत्र के बाहर 2452.50 घनमीटर बालू का अवैध खनन मिला, जिस पर 22 लाख सात हजार 250 रुपये का जुर्माना लगाया। खनिज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज अधिकारी रंजन राज ने बताया कि चार खदानों पर कार्रवाई के अलावा संयुक्त टीम ने फरवरी माह में ओवरलोड व बिना रवन्ना 74 ट्रक पकड़े। मार्च माह के महज दस दिनों में 133 ट्रकों पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed