फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Radhika topped in high school and Surbhi topped in intermediate.

Banda News: हाईस्कूल में राधिका और इंटर में सुरभि ने किया टाॅप

Sun, 21 Apr 2024 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Radhika topped in high school and Surbhi topped in intermediate.
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद की बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर उड़ान भरी है। हाईस्कूल में राधिका त्रिपाठी ने 96.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टाॅप किया। इंटर में प्राइवेट वाहन चालक की बेटी सुरभि सविता ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया और प्रदेश टापटेन सूची में आठवां स्थान पाया। अंजली ने प्रदेश में 10वां व जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया है। परिणाम घोषित होते ही मेधावियों ने खुशी का इजहार किया। विद्यालयों में मिठाइयां बंटी और खुशियां मनाई गईं। घरों में भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का परिणाम शनिवार को दोपहर दो बजे जैसे ही घोषित हुआ, मेधवियों के चेहरे खिल उठे। इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज की छात्रा सुरभि सविता ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। बैंक में प्राइवेट वाहन चालक दीपक कुमार की बेटी सुरभि ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हिंदू इंटर काॅलेज अतर्रा की छात्रा अंजली यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्हें 96 प्रतिशत अंक मिले। भगवती प्रसाद मेमोरियल इंटर काॅलेज की छात्रा शिवानी को 95.40 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान मिला। वहीं हाईस्कूल में अधिवक्ता गोविंद प्रसाद त्रिपाठी की बेटी राधिका त्रिपाठी ने हाईस्कूल में जिला टाॅप किया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज की छात्रा राधिका ने सर्वाधिक 96.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी विद्यालय की छात्रा स्वास्तिका व श्रीकृष्णा आइडियल इंटर काॅलेज की छात्रा जानहवी ने संयुक्त रूप से 96-96 प्रतशित अंक के साथ दूसरा हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के छात्र उपेंद्र कुशवाहा व ब्रह्म विज्ञान इंटर काॅलेज के छात्र आदेश सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से 95.67 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या अमिता सिंह ने छात्राओं को माला पहनाकर बधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया। हिंदू इंटर काॅलेज अतर्रा में भी द्वितीय टाॅपर अंजली यादव को सम्मानित किया। मेधावियों के घरों में जश्न का माहौल रहा। बधाई देने वालों का उनके घर में देर शाम तक तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed