फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Radha-Krishna and Sita-Ram's plane reached every house, Makhan Mishri was offered

Banda News: घर-घर पहुंचा राधा-कृष्ण और सीता-राम का विमान, माखन मिश्री का लगाया भोग

Mon, 16 Sep 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Radha-Krishna and Sita-Ram's plane reached every house, Makhan Mishri was offered
बांदा/तिंदवारी। बावन द्वाद्वशी के मौके पर रविवार को तिंदवारी क्षेत्र के तेरहीमाफी और नरैनी रोड स्थित तिंदवारा गांव में जल विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने जल विहार के दौरान हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की, का जयघोष लगाया। इसके पूर्व विमान पर विराजमान राधा-कृष्ण और सीता-राम का घर-घर पूजन-अर्चन करते हुए प्रसाद चढ़ाया गया। तिंदवारा गांव में शाम के समय भरत मिलाप का आयोजन हुआ। इसमें गांव के सभी मंदिरों के विमानों को आमने-सामने रखकर पूजा-अर्चना की गई। मेला समिति तेरही माफी के अध्यक्ष डॉ भारतेंदु प्रकाश ने बताया कि परंपरा के अनुसार वामन द्वादशी के पहले दिन रविवार को भगवान राधा-कृष्ण का विमान जल विहार हुआ। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत दलबल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


बागै नदी में कराया गया जल विहार
बदौसा। कस्बे में बावन द्वादशी के मौके पर गाजे-बाजे के साथ भगवान राधा-कृष्ण और राम-सीता की झांकी विमान में रखकर निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने विमान में विराजमान भगवान की पूजा-अर्चना की। इसके बाद नाव से बागै नदी में जलविहार कराया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed