फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   quarrel with wife died after consuming poison

Banda News: पत्नी से कहासुनी पर जहर खाकर दी जान

Mon, 29 May 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 29 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
quarrel with wife

died after consuming poison
बांदा। पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी। करीब 15 दिन पहले ही पति सूरत से मजदूरी करके घर लौटा था।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी पप्पू (28) ने रविवार को दोपहर तीन बजे के करीब घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने पर रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। पड़ोसी रमेश ने बताया कि मृतक दो भाई एक बहन में बड़ा था। सूरत में रहकर मजदूरी करता था।

15 दिन से ससुराल अतर्रा थाना क्षेत्र के मुरलिया पुरवा में था। उसकी पत्नी रेखा मायके में थी। वहां घर चलने की बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी के चलते उसने जहर खा लिया है। चौकी इंचार्ज पखरौली राजेश कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया पत्नी से कहासुनी का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed