फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Quarantine workers raging for not letting go home

होम डिलीवरी नहीं, दूध-सब्जी को भी तरस रहे

Sun, 12 Apr 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Quarantine workers raging for not letting go home
हॉटस्पाट में सील किए गए मोहल्ले में आने-जाने वालों को रोकती-टोकती पुलिस। - फोटो : BANDA
बांदा। जनपद में दो केस कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित इलाकों के बाशिंदे दूध-सब्जी जैसी जरूरी चीजों के लिए भी परेशान हैं। प्रशासनिक निर्देश के मुताबिक कई जगह होम डिलीवरी की सुविधा शुरू न होना लोगों की परेशानी को बढ़ा रहा है। हालांकि दो निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद एक केस को कोरोना मुक्त मानकर मेडिकल कॉलेज से क्वारंटीन सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए गूलरनाका के साथ उसके एक किलोमीटर दायरे में डीएवी रोड, अमर टाकीज तिराहा, शंकर गुरु चौराहा, सब्जी मंडी, छावनी के कुछ हिस्से सहित मनोहरीगंज आदि को सील कर दिया गया था। सीओ सिटी आलोक मिश्र के मुताबिक इन क्षेत्रों को हॉटस्पाट की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

शहर के अन्य इलाकों में सुबह दूध, सब्जी व अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति की छूट मिलती है, लेकिन हॉटस्पाट इलाकों में ऐसा मुमकिन नहीं हो रहा है। इसके चलते इन इलाकों में बसे लोग बेबसी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूलरनाका के दो युवकों ने बताया कि मजबूरीवश वे रविवार सुबह सब्जी व दूध लेने बाइक से निकले तो मयूर टाकीज के पास पुलिस ने बुरी तरह पिटाई कर दी। सामान के बिना मार खाकर घर लौटे। इलाके के लोग करीब 10 दिनों से जरूरी चीजों के अभाव से जूझ रहे हैं। जल्द से जल्द होम डिलीवरी शुरू कराई जाए।
दूध, दवा, सब्जी आदि घरों पर जाकर बेचने के लिए कोई रोक नहीं है। जरूरी चीजों की समस्या कैसे हो रही है, चेक कराते हैं।
-दिनेश सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed